| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और बहुजन जागरूकता पर जोर

 जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 सीतापुर
पत्रकार देवेश कुमार शाक्य 

सीतापुर। रेउसा स्थित कबीर आश्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों के बारे में जानकारी दी गई।


बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित बहुजन महापुरुषों के संघर्ष और विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि 150 विधानसभा सेवता क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने और संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।


इस अभियान में मुस्लिम समाज के कई लोग भी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर पार्टी का समर्थन और सहयोग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पार्टी, संगठन और विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी कार्यकर्ता और समाज भी आगे मजबूत होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे।

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | जन-जन की आवाज़, आपकी आवाज़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज